Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

Ferrari ने पेश की नई रोमा स्पाइडर कार, इसका धांसू लुक आपको बना देगा दीवाना

फेरारी मुंबई ने हाल ही में भारत में अपनी नई कार रोमा स्पाइडर लॉन्च की है. यह एक कन्वर्टिबल कार है जिसमें सॉफ्ट टॉप रूफ दिया गया है. जैसा कि नाम से पता चलता है, यह रोमा मॉडल का कन्वर्टिबल वर्जन है. रोमा स्पाइडर को खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन यह उतनी ही प्रैक्टिकल भी है. इस कार के कैनवस रूफ को कई रंगों में कस्टमाइज किया जा सकता है और इसमें विंड डिफ्लेक्टर भी शामिल है.

इस कार का इंटीरियर और भी खास है, जिसमें बड़े पैडल्स और टेक्नोलॉजी से लैस स्टीयरिंग दिया गया है और इस गाड़ी में कई सेफ्टी फीचर्स के साथ सेंटर गियर सिलेक्टर भी पुराने फेरारी मॉडल्स के गेटेड मैनुअल गियर बॉक्स जैसा दिखता है. रूफ खुलने पर लगेज स्पेस थोड़ा कम हो जाता है, लेकिन सीटों के पीछे पर्याप्त जगह उपलब्ध है.