Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

आर. माधवन के नाम से चल रहा फर्जी अकाउंट, अभिनेता ने दी चेतावनी

अभिनेता आर. माधवन ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर मौजूद एक फर्जी अकाउंट को लेकर अपने प्रशंसकों को आगाह किया है। माधवन ने कहा कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति को जवाबदेह ठहराने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। 'धुरंधर' के अभिनेता ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम ‘हैंडल’ पर फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा किया।

माधवन ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनका कोई अन्य अकाउंट नहीं है। उन्होंने फर्जी अकाउंट का ‘यूजरनेम’ भी साझा किया। अभिनेता ने लिखा, "धोखाधड़ी की चेतावनी... इस व्यक्ति का मुझसे या मेरी टीम से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। ये लोग मेरा प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं और सोशल मीडिया पर मेरी ओर से लोगों से बात करते हैं। ये पूरी तरह से फर्जी अकाउंट है, कृपया सावधान रहें।"

उन्होंने लिखा, “इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया पर कोई अन्य अकाउंट न तो मेरा प्रतिनिधित्व करता है और न ही मेरी ओर से किसी से बात करता है। कृपया ध्यान दें और सतर्क रहें। इस व्यक्ति को जवाबदेह ठहराने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।” माधवन 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में नजर आएंगे। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है और इसमें माधवन ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ (आईबी) के निदेशक अजय सान्याल की भूमिका में हैं।