Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

परीक्षा पे परीक्षा रद्द, CBI ने संभाली जांच और शिक्षा माफियाओं की गिरफ्तारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अपने हाथ में ले ली और जांच के लिए अपनी टीमें कई राज्यों में भेज दीं. इस बीच, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नीट पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जो हाई पावर कमेटी गठित की है उसकी पहली बैठक आज होने वाली है..