Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

ताज का दीदार तक हुआ आसान

उत्तर प्रदेश के आगरा से वाराणसी के लिए सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा से वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसके संचालन की तारीख घोषित की जाएगी।

काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यह 7 घंटे में वाराणसी पहुंचाएगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलने वाली वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे चलकर 6:48 बजे टूंडला, 7:40 बजे इटावा, 9:15 बजे कानपुर, 11:25 पर प्रयागराज और दोपहर 1 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।