Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

IIT खड़गपुर में इंजीनियरिंग छात्र का लटका हुआ शव बरामद, तीन साल में 7वीं आत्महत्या

आईआईटी खड़गपुर में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संस्थान के एक चौथे वर्ष के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रितम मंडल (21) का शव शुक्रवार सुबह उसके हॉस्टल रूम में फंदे से लटका मिला। रितम कोलकाता के रहने वाला थे और पांच साल के ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहा था। छात्र हाल ही में दो महीने की गर्मी की छुट्टियों के बाद तीन दिन पहले ही कैंपस लौटा था। गुरुवार को उसकी क्लास शुरू हुई थी और शुक्रवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। यह पिछले सात महीनों में IIT खड़गपुर में हुई चौथी ऐसी मौत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं संस्थान की ओर से भी एक पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। रितम का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। यह रिपोर्ट आज को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आने की उम्मीद है और पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि रितम का शव राजेंद्र प्रसाद हॉल के उनके कमरे से सुबह करीब 11:20 बजे बरामद किया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि एक हॉस्टल कर्मचारी को रितम के पिता उत्तम मंडल का फोन आया था, जिन्होंने कई बार बेटे को कॉल किया लेकिन जवाब नहीं मिला। जब कर्मचारी कमरे में गया, तो उसने रितम को फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान की सुरक्षा टीम, मेडिकल स्टाफ, निदेशक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रितम के माता-पिता भी दोपहर में खड़गपुर पहुंच गए। हॉस्टल के एक अन्य छात्र ने बताया कि रितम गुरुवार रात डिनर के बाद अपने कमरे में लौटा था और उसके व्यवहार में कोई असामान्यता नजर नहीं आई थी। पुलिस और संस्थान दोनों इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। एक होनहार छात्र की इस तरह की मौत ने संस्थान में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।