ओडिशा में चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से तीन दिन पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी डी.एस. कुटे को निलंबित करने की सिफारिश की है.
इसके साथ-साथ छुट्टी पर गए एक अन्य आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह की चिकित्सीय जांच के आदेश दिए हैं.