Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

कच्छ क्षेत्र में फिर हिली धरती, 3.7 तीव्रता से महसूस हुए झटके

गुजरात के कच्छ जिले में बीती देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है जो हल्के से मध्यम श्रेणी का माना जाता है। भूकंप के ये झटके देर रात महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कच्छ क्षेत्र में ही था। चूंकि कच्छ इलाका पहले भी विनाशकारी भूकंप झेल चुका है इसलिए रात के समय आए इन झटकों से इलाके के लोगों में एक बार फिर दहशत (Panic) फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता अपेक्षाकृत कम थी। फिलहाल जान-माल के किसी भी तरह के नुकसान या किसी बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है। कच्छ क्षेत्र सिस्मिक जोन में आता है जहां अक्सर हल्के-फुल्के भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं जो कि इस क्षेत्र के लिए सामान्य प्रक्रिया है।