Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

West Bengal: राशन घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को कई जगहों पर छापेमारी की। ये छापेमारी संघीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने की।

अधिकारियों के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने जॉयनगर, देगंगा, कल्याणी और बसंती जैसे जगहों में राशन दुकान व्यापारियों के घरों और गोदामों, खाद्य निरीक्षक के घर और सहकारी बैंक शाखा की तलाशी ली, कोलकाता में भी छापेमारी की गई

उन्होंने बताया कि इन छापों का मकसद कथित करोड़ों रुपये के घोटाले के लिंक को उजागर करना था, जिसमें पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को पिछले अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

जुलाई में इसी मामले को लेकर ईडी ने राज्य भर में 10 जगहों पर छापेमारी की थी। इनमें शेख शाहजहां, बकीबुर रहमान, अनीसुर रहमान और बारिक बिस्वास के घर शामिल हैं, जो सभी मलिक के करीबी सहयोगी हैं।