Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हरिद्वार में डॉक्टर को धमकी भरा फोन कॉल, SSP ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

हरिद्वार के उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता को दिल्ली होम मिनिस्ट्री के नाम पर जेल भेजने की धमकी भरा फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। डॉ. गुप्ता ने इस संबंध में नगर कोतवाली हरिद्वार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई, साथ ही मामले की जानकारी जिला अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को भी दी गई है। 

डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके पास इससे पहले भी दो बार ऐसे फोन कॉल आ चुके हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को दिल्ली होम मिनिस्ट्री का अधिकारी बताता है और कहता है कि आपके खिलाफ जांच चल रही है, इसलिए आप मुझसे आकर मिलिए। डॉ. गुप्ता ने प्रारंभ में इन कॉल्स को अनदेखा किया, लेकिन फिर से फोन आने पर जब उन्होंने बताया कि उनका ट्रांसफर हो गया है, तो कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि अब आपको जेल जाना है। इसके बाद डॉ. गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को इस प्रकार से धमकी देना गंभीर अपराध है, और पुलिस इस पर शून्य सहनशीलता नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी हरिद्वार में कई डॉक्टरों को रंगदारी और फिरौती के फोन कॉल्स आ चुके हैं, जिनमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।