Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन फिर से खुला

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान एक बार फिर पर्यटकों के जोश से गुलजार हो गया है। मानसून सीजन में बंद रहने के बाद शनिवार को ढिकाला जोन को दोबारा खोल दिया गया। अधिकारियों ने एक छोटे से अनुष्ठान के बाद सीजन की पहली सफारी को हरी झंडी दिखाई। शनिवार को पार्क घूमने आए कई पर्यटकों ने उम्मीद जताई कि यहां ठहरने के दौरान उन्हें कुदरत के हसीन नजारों को निहारने का मौका मिलेगा।

वन अधिकारियों के मुताबिक सड़कों, सफारी ट्रैक और रात्रि विश्राम सुविधाओं में बेहतर सुधार किए गए हैं और इसके बाद ही ढिकाला जोन को दोबारा खोला गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को हर साल मानसून सीजन के दौरान बंद कर दिया जाता है। सर्दियों में बाघों, हाथियों और दूसरे वन्य जीवों को देखने और वन्य जीवन का अहसास करने के लिए हजारों पर्यटक और वन्य जीव प्रेमी जिम कॉर्बेट टाइग रिजर्व की ओर खिंचे चले आते हैं।