Breaking News

8:00 बजे स्नान, फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचेंगे पीएम मोदी, नामांकन का शेड्यूल जारी     |   मुंबई: होर्डिंग हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए CM शिंदे ने किया 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान     |   पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |  

गणेशोत्सव के दूसरे दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों में दिखा भावना का सैलाब

 जैसा कि प्रथम पूजनीय भगवान क्षी गणेसान गाजे बाजे के साथ देश के अलग अलग राज्यों में विराजमान हो चुके हैं। इस उत्लव को लेकर लोगों में अटूट आस्था, भावना और उमंग का  संगन देखने को मिल रहा है। इस पर्व को लेकर भक्तों में अपने भगवान के पआति गजब  का जोश और उत्साह  छाया हुआ है तो  इसी बीच खबर सामने आई है  उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जहां  दुर्ग विनायक मंदिर में  गणेशोत्सव का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्त मंदिर में उमड़ पड़े।

"आज गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन है और यहां आप देख सकते हैं कि मंदिर में श्रदालु की काफी कतार लगी हुई है दर्शन पूजन के लिए। कहा जाता है कि गणेश जी का दूसरा नाम सिद्धि विनायक है। वो श्रद्धालु के हर कष्ट को दूर करते हैं। इसलिए श्रद्धालु हर्ष उल्लास के साथ गणेश उत्सव 10 दिनों तक मनाते हैं।"

भक्तों  ने पूरे विधि – विदान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा- अर्चना कर आरती में सामिल हुए हैं। जिसमें  भारी संख्या में भक्तों ने सामिल हो बप्पा का आशीर्वाद लिया। भगवान गणेश की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गणेशोत्सव 10 दिवसीय त्योहार है जो गणेश चतुर्थी से शुरू होता है, जब लोग गणपति बप्पा को घर या अपने पंडालों में लाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान भगवान गणेश खुशियां और आशीर्वाद बरसाते हैं। गणेश चतुर्थी पूरे देश में ज्ञान के देवता के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है।