Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

दिल्ली पुलिस ने मथुरा रोड हत्याकांड का मामला चार घंटे के भीतर सुलझाया

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को चार घंटे के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला सुलझा लिया। शव नई दिल्ली की मथुरा रोड पर मिला था।

शव मिलने के चार घंटे के भीतर ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया है कि हत्या के पीछे इसी शख्स का हाथ था।

इस मामले में कामयाबी के लिए दिल्ली पुलिस को बधाई देते हुए डीसीपी देवेश मल्हा ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एसीपी और इंस्पेक्टरों की देखरेख में अलग-अलग टीमें बनाईं गई थीं।