Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सेवा सदन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने सशस्त्र अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों के बीच मिठाइयां बांटीं। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में आजादी का यह पर्व उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया। सीएम ने कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। सीएम ने कहा कि आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह उन्हीं अमर वीरों की देन है। यह राष्ट्र सदैव उनकी ऋणी रहेगा।