Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा भारत-कनाडा संकट को सुलझाने के लिए गहरी राजनयिक समझ की जरूरत

कनाडा के संबंध में मौजूदा हालात में बस इतना कहना चाहता हूं कि कांग्रेस दोहराती है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई, आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई समझौताहीन होनी चाहिए। खासकर जब आतंकवाद सो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा हो। हमें उम्मीद है कि मौजूदा संकटों को हल करने में मदद के लिए गहन राजनयिक समझ से काम लेना चाहिए।कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार को सरकार से गतिरोध को दूर करने के लिए कनाडा के साथ गहन राजनयिक जुड़ाव शुरू करने की गुजारिश की।

रमेश ने कहा, "कनाडा के संबंध में मौजूदा हालात में बस इतना कहना चाहता हूं कि कांग्रेस दोहराती है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई, आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई समझौताहीन होनी चाहिए। खासकर जब आतंकवाद सो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा हो। हमें उम्मीद है कि मौजूदा संकटों को हल करने में मदद के लिए गहन राजनयिक समझ से काम लेना चाहिए।"