Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

DRDO ने युद्धक टैंक जोरावर का शुरू किया परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास प्राधिकरण (DRDO) ने शनिवार को गुजरात के हजीरा में अपने हल्के युद्धक टैंक जोरावर का परीक्षण शुरू कर दिया है.

डीआरडीओ और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से विकसित, जोरावर को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीनी तैनाती के खिलाफ पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारतीय सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है.