Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, 40 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक होगी. इस मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल सकती है. कैबिनेट बैठक में 40 हजार करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक पेश करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. प्रस्ताव अगर पास हो जाता है तो फिर कामिल, फाजिल डिग्री की मान्यता खत्म हो सकती है. इसके अलावा किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिल सकती है.

कैबिनेट बैठक में खनिकर्म सेवा नियमों में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव पेश हो सकता है. श्रमिकों से जुड़े नए नियम लागू करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है. इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की परियोजना में छूट देने, CAG की रिपोर्ट पेश करने, प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाने, घुमंतू विकास बोर्ड बनाने और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बदलाव का प्रस्ताव पेश हो सकता है.

इसके अलावा कैबिनेट में जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव लाया जा सकता है. शीरा नियंत्रण कानून में संशोधन का प्रस्ताव पेश हो सकता है. खरीफ फसल बीमा योजना लागू करने का प्रस्ताव भी पेश होगा. नए बहुउद्देश्यीय हब बनाने का प्रस्ताव भी पेश हो सकता है. राज्य संपत्ति विभाग की नई सेवा नियमावली लागू करने का प्रस्ताव भी आ सकता है.