नए साल की पूर्व संध्या मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देशभर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। मथुरा-वृंदावन में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर प्रशासन ने बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों से पीक ऑवर्स में जाने से बचने की अपील की है। नए साल के जश्न के मौके पर पुरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी तादाद को देखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और पुलिस ने तगड़े इंतजाम किए हैं।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.