Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

Bihar: कैमूर में मरा हुआ मगरमच्छ मिला, वन विभाग जांच में जुटा

बिहार के कैमूर में शुक्रवार को नहर में मछुआरों के जाल में फंसने के बाद एक मगरमच्छ को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया। कैमूर के निबिया ताड़ गांव के पास ये मगरमच्छ मरा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को नहर से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि 4.5 फीट लंबे इस मगरमच्छ के शरीर पर चोट के कई निशान थे। वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

डीएफओ अधिकारी ने बताया, "देखिए सूचना मिली कि एक मगरमच्छ निमियाटाड जो गांव है उसके बगल से जो नहर गुजरती है, वहां पर एक मगरमच्छ पड़ा हुआ है। वनकर्मियों को वहां पर भेजा गया तो वहां से मगरमच्छ को निकाला गया तो देखा गया कि मगरमच्छ के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी थे और मगरमच्छ फाटक में फंसा हुआ था और मृत अवस्था में पाया गया। मगरमच्छ की लंबाई लगभग साढ़े चार फीट की थी, उसको वहां से निकाला गया। ग्रामीणों से पूछताछ के क्रम में ये पता चला है कि कुछ लोगों ने चैनपुर इलाके में मगरमच्छ को मछली मारने के क्रम में उनके जाल में फंस गया था और वहां से मारकर के वो लोग उसे फिर नहर में लाकर के डाल दिए थे।"