Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

रेप केस निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएं

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में डॉक्टर से रेप और हत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इस केस को लेकर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि बंगाल में रेप केस निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) बनाया जाए. राज्य में 48 हजार रेप के मामलों का जल्द निपटारा हो.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए कड़े कानून की वकालत की है. सोमवार को सरमा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में जांच, चार्जशीट, मुकदमा और दोषसिद्धि सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं छह महीने में पूरी की जानी चाहिए.