नीट परीक्षा में धांधली के आरोप को लेकर जगह-जगह पर छात्र संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहा है और इसी कड़ी में आज जेएनयू स्टूडेंट यूनियन (AISA) के साथ-साथ कुछ अन्य छात्र संगठन के छात्र एजुकेशन मिनिस्ट्री के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे,
जहां शास्त्री भवन के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया. एतिहात के तौर पर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को शास्त्री भवन के बाहर तैनात किया गया. प्रदर्शन करने आए छात्रों की मांग थी कि नीट परीक्षा रद्द होनी चाहिए और उसकी जांच करवानी चाहिए.