Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

कांग्रेस के 'शाही परिवार' ने राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिए गए भाषण पर कांग्रेस की टिप्पणी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के एक सदस्य ने राष्ट्रपति को 'पुअर थिंग्स' कहकर और उनके भाषण को 'बोरिंग' कहकर सभी आदिवासियों का अपमान किया है।

द्वारका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार देखिए, आज राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में भाषण दिया और देश के लोगों की उपलब्धियों और विकसित भारत के विजन के बारे में बात की। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की आदिवासी हैं, हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने इतना अच्छा भाषण दिया। लेकिन कांग्रेस ने आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया।"

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन सभी का अपमान करती है जो गरीबों, दलितों, आदिवासियों, ओबीसी में से प्रगति करते हैं।