Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

कांग्रेस के घोषणापत्र में 25 गारंटी का वादा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में युवा गारंटी के तहत 25 साल से कम उम्र के हर डिप्लोमा होल्डर या ग्रेजुएट को एक साल की ट्रेनिंग देने का वादा किया है। इसके अलावा 'नारी न्याय'  के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक लाख रुपये की सालाना वित्तीय मदद देना का भी वादा किया गया है। 'न्याय पत्र' थीम वाले घोषणापत्र में 25 गारंटियों का वादा किया गया है। विपक्षी दल ने केंद्र सरकार में अलग-अलग स्तरों पर स्वीकृत पदों में लगभग 30 लाख पदों को भरने का वादा किया। पार्टी ने ये भी कहा कि अगर वे सत्ता में आती है तो सभी जातियों, समुदायों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत कोटा लागू करेगी। इसमें कहा गया है कि यूनीवर्सल हेल्थकेयर देखभाल के लिए 25 लाख रुपये तक के कैशलेस बीमा का राजस्थान मॉडल अपनाया जाएगा। पार्टी ने वादा किया कि अगर कांग्रेस 19 अप्रैल से शुरू होने वाले आम चुनावों में सत्ता में आती है तो एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा बढ़ाने के लिए  संवैधानिक संशोधन पारित करेगी।