Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

असम में कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार

असम में कांग्रेस के विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को बुधवार को हेट स्पीच के मामले में गिरफ्तार किया गया। विधायक आफताबुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक सभा में एक समुदाय को टारगेट करते हुए 'घृणास्पद भाषण' दिया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह के हवाले से बताया कि कांग्रेस विधायक को मंगलवार रात को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक को एमएलए क्वार्टर से एक अन्य विधायक के आवास से हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस विधायक मोल्ला ने पिछले सप्ताह एक सार्वजनिक सभा में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि 'एक विशेष प्रकार का अपराध एक विशेष समुदाय के लोगों' द्वारा किया जाता है। विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उनके खिलाफ कई स्थानों पर शिकायतें दर्ज कराई गई।

विधायक की गिरफ्तारी पर गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने कहा, हमें शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने छह नवंबर को एक सार्वजनिक सभा में कुछ भड़काने वाले और उकसाने वाले बयान दिए थे। शिकायत में दावा किया गया कि उसने दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की है।