Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

वाणिज्य मंत्रालय ने नवंबर के सोने के आयात आंकड़ों को पांच अरब डॉलर घटाया

वाणिज्य मंत्रालय ने नवंबर महीने में सोने के आयात के आंकड़े संशोधित करते हुए इन्हें पांच अरब डॉलर घटाकर 9.84 अरब डॉलर कर दिया है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत संचालित वाणिज्यिक आसूचना और सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) ने संशोधित आंकड़े जारी किए हैं। नवंबर महीने में सोने के आयात संबंधी आंकड़ों की नए सिरे से गणना के बाद ये संशोधन किया गया है।

पिछले महीने जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में देश का स्वर्ण आयात 14.86 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया, जो चार गुना वृद्धि दर्शाता है। सोने के आयात में असामान्य उछाल दर्शाने वाले आंकड़े सामने आने के बाद वाणिज्य मंत्रालय ये जांच कर रहा था कि इन आंकड़ों के संकलन में कोई गणना की गलती तो नहीं हुई थी।

आयात में तेज उछाल ने व्यापार घाटे को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया था। देश का व्यापार घाटा नवंबर में रिकॉर्ड 37.84 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। कोलकाता स्थित डीजीसीआईएस व्यापार सांख्यिकी और वाणिज्यिक सूचनाओं के संग्रह, संकलन और प्रसार के लिए काम करने वाला संगठन है।