Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

कोयंबटूर के डीएमके उम्मीदवार गणपति राजकुमार ने डाला वोट

डीएमके के कोयंबटूर उम्मीदवार और शहर के पूर्व मेयर गणपति राजकुमार ने कोयंबटूर में वोट डाला। गणपति राजकुमार को बीजेपी के राज्य प्रमुख अन्नामलाई और एआईएडीएमके के सिंगाई रामचंद्रन के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। 2024 के आम चुनाव के लिए तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान जारी है। 950 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 6.23 करोड़ मतदाता करेंगे जो लगभग 68,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।