Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

स्वच्छता सर्वेक्षण: इंदौर आठवीं बार पहले नंबर पर बरकरार

केंद्र सरकार के सालाना स्वच्छता सर्वेक्षण में ‘सुपर स्वच्छ लीग’ पुरस्कार श्रेणी के तहत इंदौर सबसे स्वच्छ शहरों में लगातार आठवीं बार पहले नंबर पर रहा। वहीं सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे पायदान पर हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। इंदौर शहर के अधिकारियों ने खुशी जताई कि शहर के लोगों ने स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं।

इंदौर में स्वच्छता बनाए रखने और साल दर साल शहर के नए मुकाम हासिल करने में सफाई कर्मचारियों का योगदान काफी अहम है। उन्हें इस बात की खुशी है कि सभी की मेहनत फिर रंग लाई है। शहर के नगर निगम ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए गुरुवार को खास समारोह का आयोजन किया।

2024-25 के सर्वेक्षण का मकसद स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के तहत प्रगति का आकलन करना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सिटीजन फीडबैक और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न स्वच्छता मापदंडों पर देश के शहरों को आंकना था। देश भर के 4,500 से ज्यादा शहरों में लोगों से सीधे बातचीत, स्वच्छता ऐप, माईगव और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से 14 करोड़ लोगों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया।