Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

‘फाइटर’ के गानों में नहीं दिया गया था कोरियोग्राफर्स को क्रेडिट

नए साल में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस फिल्म के जरिए ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ देखी जाएगी. दोनों ही फिल्म में लीड रोल में हैं. फिल्ममेकर्स के एक बाद एक गाने रिलीज किए जा रहे हैं. फाइटर के गाने लोगों की जुबां पर भी चढ़ने लगे हैं. अभी तक ऋतिक की फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं. ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’. ये दोनों ही गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

फाइटर के ये गाने ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’ को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है. लेकिन इन गानों के लिए बॉस्को को क्रेडिट नहीं दिया गया. जिसपर अब ऋतिक रोशन में आगे आकर काबिल-ए-तारीफ काम किया है. दरअसल ये मुद्दा बॉस्को के शेयर किए गए पोस्ट के बाद उठा. कोरियोग्राफर ने पोस्ट शेयर करते हुए क्रेडिट न मिलने की बात कही थी औऱ निराशा जताई थी. जब ये बात ऋतिक के कानों तक पहुंची तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से बात की.