Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

श्रीनगर में हल्की बारिश के साथ 'चिल्लई कलां' की शुरुआत, जल्द बर्फबारी की उम्मीद

श्रीनगर में रविवार को थोड़ी देर की बारिश के साथ 'चिल्लई कलां' की शुरुआत हो गई। इसके बाद कश्मीर के लोगों को 40 दिनों तक कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। बारिश से लोगों को पिछले कुछ हफ्तों से चल रही खुश्क ठंड से राहत मिली है। घाटी के लोगों और पर्यटकों के मुताबिक सर्दियों के महीनों में बर्फबारी से घाटी की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इस मौसम में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुंचते हैं। 'चिल्लई कलां' के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे ज्यादा रहती है और तापमान काफी गिरावट देखने को मिलती है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर घाटी में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।