Breaking News

2020 दंगा मामला: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में देवांगना कलिता की अर्जी का किया विरोध     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   NEET के खिलाफ प्रस्ताव का DMK ने किया समर्थन, विधानसभा में सर्वसम्मति की मांग     |   पीएम से मिले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू     |   FCRA बिल को JPC में भेज सकती है सरकार     |  

CM योगी ने कल्याण मंडपम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर नगर निगम की ओर से, सूरजकुंड में बनाए गए महानगर के दूसरे कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे सात कल्याण मंडम का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने ये पहल प्रारंभ की और गोरखपुर नगर निगम में ये सातवां कल्याण मंडपम बन रहा है जिसमें से एक का पहले लोकार्पण हो गया है और दूसरा ये इसका लोकार्पण हो रहा है। पांच अभी निर्माणाधीन हैं, मैंने तो अपनी विधायक निधि का पूरा पैसा इसी प्रकार के कल्याण मंडपम के लिए दे दिया है.

गोरखपुर के सूरजकुंड में, 4 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बने इस कल्याण मंडपम से आस-पास के 10 वार्ड के लोग लाभान्वित होंगे। गरीब और जरूरतमंद परिवार बेहद कम खर्च में यहां मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। साथ ही निगम को भी आमदनी होगी, जिससे विकास कार्यों को करने में काफी मदद मिलेगी।