Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

CM सिद्धारमैया ने कहा- सरकारी कर्मचारियों से किया वादा निभाया

कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को पूरा कर दिया है. इसी के साथ राज्य सरकार ने एनपीएस यानी न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने का भी आदेश जारी कर दिया है. राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि अप्रैल 2006 से पहले नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस के दायरे में लाया जायेगा.

राज्य सरकार ने साफ किया है कि यह योजना सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा. ओपीएस केवल उन्हीं कर्मचारियों पर लागू होगा जो अप्रैल 2006 से पहले भर्ती हुए थे. इसी के साथ पुरानी पेंशन योजना के लिए छह शर्तें लगाई गई हैं. जो कर्मचारी इस शर्तों को मानेंगे, केवल उन्हीं को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिल सकता है.