भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का उद्घाटन किया।
नई शाखा सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत की छठी मंजिल पर है। बैंक मुख्य रूप से जजों, वकीलों और यहां काम करने वाले बाकी कर्मचारियों को सेवाएं देगा।
बैंक की एमडी और सीईओ निधु सक्सेना ने कहा, "हमने यहां अपने ग्राहकों और उनकी जरूरतों को समझने के लिए काफी रिसर्च की है। आने वाले दिनों में शाखा में नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।"