Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

CDS ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया

भारत और पाकिस्तान में सैन्य टकराव बढ़ने के बीच प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने कहा, "सीडीएस ने शनिवार सुबह रक्षा मंत्री से मुलाकात करके उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।"

सूत्र ने कहा कि बैठक यहां केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुई। भारत ने शुक्रवार को कहा था कि पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश के तहत लेह से सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300 से 400 तुर्की ड्रोन दागे, हालांकि उसकी यह कोशिश विफल हो गई। शनिवार की सुबह, भारतीय सेना ने कहा, “पाकिस्तान पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से हमले बढ़ा रहा है।"