Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

CBSE Board Exam: 75% उपस्थिति अनिवार्य, स्कूलों को सख्त निगरानी के निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने स्कूलों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। सीबीएसई परीक्षा उपनियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के पात्र होने के लिए छात्रों की न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। सीबीएसई केवल चिकित्सा आपात स्थिति, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों जैसे जरूरी दस्तावेजों या रिकॉर्ड के समर्थन में 25 फीसदी की छूट प्रदान करता है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि स्कूलों को नियमित रूप से निगरानी करनी चाहिए और सही उपस्थिति रिकॉर्ड बनाए रखना चाहिए।