Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज जांच अपने हाथ में ली, संदीप घोष से पूछताछ जारी

CBI takes over probe into financial irregularities at RG Kar Medical College


Kolkata: सीबीआई ने शनिवार को कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। ये कार्रवाई कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर की गई, जिसने जांच को राज्य की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से एजेंसी को स्थानांतरित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने शनिवार को एसआईटी से जरूरी दस्तावेज एकत्र किए और फिर से एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। आर. जी. कर में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले की जांच तहत सीबीआइ अभी डॉ. संदीप घोष से लगातार पूछताछ कर रहा है, इसलिए यही बेहतर होगा कि वित्तीय भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी सीबीआइ करे.

बता दे, जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने केंद्रीय जांच एजेंसी को तीन हफ्ते के भीतर मामले में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।