Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

Budget 2025: वित्त मंत्री ने पेश किया बजट, जानें क्या-क्या हुआ महंगा और सस्ता?

Budget 2025: आखिरकार बजट 2025 का इंतजार अब खत्म हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 (शनिवार) सुबह 11 बजे बजट पेश किया। इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत दी गई है। मोबाइल फोन, LED टीवी, इलेक्ट्रिक गाड़ियां और दवाएं सस्ती हो गई हैं, जबकि फ्लैट पैनल डिस्प्ले और कुछ फैब्रिक महंगे नजर आ रहे हैं।

क्या हुआ सस्ता...

  • 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटी    
  • 6 दवाओं पर ड्यूटी लिस्ट 5 फीसदी हुई    
  • 37 दवाओं और 13 मरीज सहायता प्रोग्राम (New Patient Assistance Programme) को छूट दी गई है    
  • मेडिकल उपकरण भी सस्ते होंगे    
  • मोबाइल फोन की कीमतों में भी गिरावट आएगी। मोबाइल फोन बैटरी के 28 सामान को Capital Goods में मिली छूट    
  • इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की बैटरी सस्ती होगी    
  • चमड़े के सामान पर भी टैक्स कम किया गया है, जिससे वह सस्ता होगा    
  • LED और स्मार्ट फोन भी सस्ते होंगे    
  • केंद्र सरकार ने 7 टैरिफ रेट्स को हटा दिया है    
  • फ्रोजन फिश पेस्ट (Surimi) पर कस्टम ड्यूटी 30 फीसदी से घटकर 5 प्रतिशत हुई

इसके अलावा 12 जरूरी मिनरल्स, शिप बनाने के लिए कच्चे माल की कस्टम ड्यूटी पर भी अगले 10 साल तक के लिए छूट बढ़ा दी गई है। Cobalt Products (जिनसे लिथियम बैटरी, रिचार्जेबल बैटरी बनाई जाती है) को भी सस्ता किया गया है।