Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

बॉक्सर विजेंदर कुमार ने जॉइन की बीजेपी

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। एक तरफ जहां चुनाव प्रचार का समय है वहीं कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। कांग्रेस को एक झटका और लगने जा रहा है। सूत्रों के अनुसा बॉक्सर विजेंद्र सिंह थोड़ी देर में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में बीजेपी में शामिल होने की उम्मीद है।

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ट्विटर (X) पर एक लाइन का पोस्ट किया था, जिसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। उन्होंने लिखा, ‘जनता जहां चाहे, मैं तैयार हूं।’ बता दें कि 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए विजेंद्र को अपने पहले चुनाव में ही हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वह पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास की बात कही थी. हालांकि अटकलें लगाई जा रही है कि वह वापसी कर सकते हैं।