Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

बिलकिस बानो: फैसले पर बोले ओवैसी- माफी मांगे मोदी सरकार,

बिलकिस बानो के दोषियों की समय से पहले रिहाई के मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जवल भुईयां की बेंच ने दोषियों की सजा माफी को लेकर दिया गया गुजरात सरकार का आदेश रद्द कर दिया. इस बीच फैसले का ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस और CPI-M ने स्वागत किया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में कोई भी सरकार किसी बलात्कारी को ऐसे नहीं छोड़ेगी. नरेंद्र मोदी सरकार को बिलकिस बानो से माफी मांगनी चाहिए. बीजेपी ने दोषियों को छोड़ा था. बिलकिस बानो को इंसाफ मिलेगा. अब बुलडोजर वाली नीति कहां गई है. बीजेपी बलात्कारियों की मदद कर रही थी. उसकी नारी शक्ति की बात जुमलेबाजी है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दोषियों को सजा में मिली छूट को रद्द किया है. कांग्रेस इसका स्वागत करती है. एक पार्टी ने आरोपियों का माल्यार्पण किया था. वो बेहद दुखी करने वाला क्षण था. सुप्रीम कोर्ट को कोटि-कोटि धन्यवाद.