Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

बिहार का दामाद-बंगाल की सास, इंस्टा पर बात… प्यार फिर शादी

बिहार के पूर्णिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक युवक को रिश्ते में लगने वाली अपनी सास से ही प्यार हो गया. लेकिन कुछ दिन बाद ही युवक इस रिश्ते से परेशान होने लगा और महिला को छोड़कर फरार हो गया. युवक बिहार का रहने वाला है. वहीं सास पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. युवक के फरार होने के बाद महिला उसके घर बिहार आ गई और हंगामा शुरू कर दिया. इस मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा.

युवक इंस्टाग्राम पर अपनी सास से बात करता था. लेकिन बात करते-करते दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे. युवक पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के आईना महल का रहने वाला है. वहीं महिला कोलकाता की रहने वाली है. दोनों ने शादी भी कर ली. यहां बता दें कि महिला की बहन की बेटी से युवक के भाई की शादी हुई है. इस हिसाब से महिला रिश्ते में युवक की सास लगती थी. हालांकि, बाद में युवक को पता चला कि वह जिससे प्यार करता है, वह महिला पहले से शादीशुदा है और 3 बच्चो की मां है. यह पता चलते ही वह भड़क पड़ा और महिला को छोड़कर बंगाल से पूर्णिया आ गया.