Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर BJP प्रदेश चुनाव समिति की बड़ी बैठक

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम दिन रह गए हैं. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य की सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. इस बीच गुरुवार को हरियाणा में बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. यह बैठक पहले दिन करीब 3 घंटे चली और शुक्रवार को भी जारी रहेगी.

हरियाणा बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन पांच जिलों के पदाधिकारियों से उन जिलों की सीटों की स्थिति जानी गई. वहीं, शुक्रवार को भी ये बैठक जारी रहेगी, जिसमें बाकी जिलों की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में बीजेपी की कल्याणकारी नीतियों पर चर्चा हुई. साथ ही इसे चुनाव प्रचार के दौरान मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचाने की बात हुई.