Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

ISIS पर NIA की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक-महाराष्ट्र में 44 लोकेशन पर रेड

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ 41 लोकेशन पर रेड शुरू की है. कर्नाटक और महाराष्ट्र में विभिन्न लोकेशन पर रेड की जा रही है. पहले से गिरफ्तार आतंकियों की निशानदेही पर भी रेड की जा रही है. एनआईए इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकी साजिश मामले की जांच कर रही है. छापेमारी महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे ग्रामीण, ठाणे शहर और मीरा भयंदर सहित विभिन्न शहरों के साथ-साथ कर्नाटक के कुछ स्थानों पर की जा रही है.

 एनआईए के सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें विदेशी स्थित आईएसआईएस हैंडलर भी शामिल हैं. जांच से ऐसे लोगो के एक जटिल नेटवर्क का पता चला है जो भारत के भीतर आईएसआईएस की चरमपंथी विचारधारा को फैलाने के लिए समर्पित हैं.