Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो अब जानी जाएगी 'नमो भारत रैपिड रेल' के नाम से, उद्घाटन से पहले बदला नाम

Gujarat: रेल मंत्रालय ने सोमवार को उद्घाटन से कुछ घंटे पहले भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:15 बजे भुज रेलवे स्टेशन से इस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे।

रैपिड रेल का मकसद इंटरसिटी कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। ये ट्रेन भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस बीच ये नौ स्टेशनों पर रुकेगी। आम लोगों के लिए ये सेवा 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। इस यात्रा का किराया 455 रुपये होगा।

रेलवे प्रवक्ता ने कहा, "मंत्रालय ने वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला किया है।" रेल मंत्रालय के अनुसार दूसरी मेट्रो ट्रेनें केवल छोटी दूरी तय करती हैं, वहीं नमो भारत ट्रेनें अहमदाबाद के आसपास के शहरों से जोड़ेगी। इसमें 12 कोच हैं और 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। रैपिड रेल में कई नई सुविधाएं भी हैं।