Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

Bhagalpur Road Accident: 5 कांवड़ियों की हुई मौत, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन

बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां शाहकुंड-सुल्तानगंज मार्ग पर बेलथू गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई है। दरअसल, कांवड़ियों को ले जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, वैन में सवार होकर गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वैन बिजली के तार से टकराकर करंट लगने की वजह से पलटकर गड्ढे में गिर गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। वैन के गड्ढे में पलटते ही कई लोग उसमें दब गए। कुछ लोग किसी तरह से वैन से कूद कर जान बचाई, लेकिन उन्हें भी चोटें आई हैं. जिन्हें शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।