Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

बेंगलुरू इमारत हादसा: छह और शव मिले, मालिक और ठेकेदार हिरासत में लिए गए

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बेंगलुरू के बाबूसापल्या में निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद तलाशी और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान छह और शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भारी बारिश के दौरान हुए इस हादसे के बाद से ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, "मुनिराज रेड्डी के बेटे भवन रेड्डी के नाम पर इमारत का निर्माण किया जा रहा है और ठेकेदार मुनियप्पा इसे बना रहा था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।" अधिकारी ने बताया, "अनुमति केवल चार मंजिला इमारत के निर्माण के लिए थी, लेकिन सात मंजिल बनाई जा रही थी।"

मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया था। अधिकारी ने बताया, "छह और शव बरामद किए गए हैं और छह मजदूर घायल हुए हैं।" 13 मजदूरों को बचा लिया गया है।