Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

हरियाणा में चुनाव से पहले BJP नेता अनिज विज ने चला दांव

हरियाणा चुनाव के बीच बीजेपी के नेता और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने सीएम पद का दावा किया है. अनिल विज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने कहा, मैं सीएम पद का दावा करता हूं, आगे यह हाई कमान का फैसला होगा. पार्टी ने अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, बीजेपी का हरियाणा से सीएम चेहरा कौन होगा इस पर अभी पार्टी ने कुछ साफ नहीं किया है.

अनिल विज ने कहा, मैं हरियाणा में बीजेपी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैं 6 बार चुनाव लड़ चुका हूं, जीत चुका हूं और सातवीं बार मैं चुनाव लड़ रहा हूं, मैंने आज तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा है, लेकिन इस बार सारे हरियाणा प्रदेश की जनता के कहने पर मुझे बहुत लोग आकर मिल रहे हैं और आंबाला छावनी की जनता के कहने पर इस बार मैं अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद का दावा करूंगा , बनाना या न बनाना यह हाई कमान का काम है, लेकिन अगर मुझे बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा, मैं हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा.