Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

बारामूला पुलिस ने नया सेफ्टी ऐप किया लॉन्च, आपात स्थितियों में तुरंत मिलेगी मदद

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिला पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नया सेफ्टी ऐप लॉन्च किया। ये कार्यक्रम बारामूला में आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त डॉ. मिंगा शेरपा (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर एसएसपी बारामूला गुरिंदर पॉल सिंह (आईपीएस), डीएसपी मुख्यालय फिरोज येह्या, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

डॉ. मिंगा शेरपा ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक आधारित ऐसे कदम जन सुरक्षा बढ़ाने, पुलिस के प्रतिक्रिया समय में सुधार लाने और नागरिकों के बीच भरोसा मजबूत करने में मदद करेंगे। एसएसपी गुरिंदर पॉल सिंह ने बताया कि ये ऐप आपात स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस से जोड़ने और अपनी लाइव लोकेशन साझा करने की सुविधा देगा, जिससे जल्द सहायता मिल सकेगी। इस लॉन्च के दौरान ऐप की विशेषताओं और इसके इस्तेमाल का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन मीडिया से संवाद सत्र के साथ हुआ। ये पहल दिखाती है कि बारामूला पुलिस आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए लगातार कोशिश कर रही है।