Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

बांके बिहारी मंदिर मामला: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा मामले की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में कई बड़े केसों पर आज सुनवाई होनी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर आईआरसीटीसी लैंड टेंडर स्कैम से लेकर सोनिया गांधी के नेशनल हेराल्ड सहित कई मामलों पर आज सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट में आज 8 अगस्त को वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य की मांग वाली याचिका, कामिल और फाजिल डिग्री समेत कई केसों पर आज सुनवाई होनी है. 

सुप्रीम कोर्टमें वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर से संबंधित मामले में पर सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन की निगरानी के लिए एक अंतरिम व्यवस्था करने का निर्णय लिया था। इसके तहत एक समिति का गठन किया जाएगा, जो मंदिर के कार्यों की देखरेख करेगी. कोर्ट ने समिति के लिए किसी पूर्व जज या वरिष्ठ वकील ने नाम को सुझाने को कहा था.