बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा कि शेख हसीना का यह दौरा भारत-बांग्लादेश देशों के संबंधों को बढ़ावा देगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के दौरे के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंचीं।