Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

बजाज ऑटो की कुल बिक्री जुलाई में तीन प्रतिशत बढ़कर 3,66,000 इकाई

बजाज ऑटो की जुलाई में निर्यात सहित कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 3,66,000 इकाई रही। पुणे स्थित इस वाहन विनिर्माता ने जुलाई 2024 में 3,54,169 वाहन बेचे थे। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, जुलाई में कुल घरेलू बिक्री (वाणिज्यिक वाहनों सहित) 13 प्रतिशत घटकर 1,83,143 इकाई रह गई, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 210,997 इकाई रही थी।

कुल निर्यात जुलाई में सालाना आधार पर 1,43,172 वाहनों से 28 प्रतिशत बढ़कर 1,82,857 वाहन हो गया। निर्यात सहित कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई में 296,247 इकाई पर स्थिर रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 297,541 इकाई थी। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,39,279 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की 1,68,847 इकाई से 18 प्रतिशत कम है। दोपहिया वाहनों का निर्यात जुलाई 2024 के 128,694 इकाइयों से 22 प्रतिशत बढ़कर 156,968 इकाई हो गया। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 69,753 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2024 में यह 56,628 इकाई थी।