Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

बदलापुर यौन शोषण: सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को 2021 के निर्देश को लागू करने का दिया आदेश

महाराष्ट्र में बदलापुर में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बचपन बचाओ आंदोलन मामले में दिए गए आदेश की प्रति सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को देने का निर्देश दिया है. इस फैसले में स्कूलों की जिम्मेदारी तय की गई है और सुरक्षा संरक्षण के उपाय भी सुझाए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य उसके आदेश के दिशानिर्देशों को लागू करें.

आज की सुनवाई में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) और केंद्र सरकार के वकील मौजूद रहे. मौजूदा याचिका पर सुनवाई की मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिका में मांग में संशोधन करें, क्योंकि पहले ऐसे मामले पर अदालत की ओर से दिशा निर्देश जारी किए थे जो केंद्र और राज्यों को लागू करना अनिवार्य है. अदालत ने अपने 2021 के आदेश की प्रति तत्काल सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजने का निर्देश दिया.