Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

BSF ने 'ऑपरेशन अलर्ट' जारी किया, असम में भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई

Assam: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 'ऑपरेशन अलर्ट' जारी किया है और पड़ोसी देश के घटनाक्रम के मद्देनजर असम के करीमगंज और कोकराझार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा उपाय काफी तेज कर दिए हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफे देने के बाद ये अलर्ट जारी किया गया है।

पीएम हसीना के इस्तीफे से बांग्लादेश में अशांति और अस्थिरता फैल गई है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करने के लिए बीएसएफ ने सक्रिय कदम उठाए हैं। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया है।

कड़ी सुरक्षा के तहत, सोनाहाट लैंड कस्टम्स स्टेशन (एलसीएस) के माध्यम से आयात और निर्यात गतिविधियां सोमवार से रोक दी गई हैं। इस निलंबन के कारण सोनाहाट एलसीएस के पास बोल्डर से भरे सैकड़ों ट्रक फंसे हुए हैं। ये उपाय किसी भी अनधिकृत क्रॉसिंग को रोकने और बांग्लादेश में उथल-पुथल के बीच शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।